वाराणसी/उत्तरप्रदेश

अभ्युदय सेवा समिति के तत्वावधान में उनतीसवां रक्तदान शिविर का आयोजन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी:- कैथौली बाबतपुर मे स्वर्गीय डॉ.मुकेश कुमार गौड़ की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र सौरभ गौड़ द्वारा अपने आवास पर अभ्युदय सेवा समिति के सहयोग से एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | इस आयोजन ने पूरे गाँव और आसपास के क्षेत्र में मानवता सेवा और संस्कार की मिसाल पेश की | शिविर में सौरभ गौड़,सिंटू पांडेय,अमिताभ दुबे,करण सोनी, दुर्गेश पटेल,वैभव केशरी,शिशिर सिंह,सुधीर गौड़,अरविंद सोनी,दिलीप सोनी,अमन सोनी सहित अन्य युवाओं ने मिलकर कुल बीस यूनिट रक्तदान किया | रक्तदाताओं के इस उत्साह और सेवा भाव की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है |

ग्रामीणों ने बताया कि स्वर्गीय डॉ.मुकेश कुमार गौड़ जीवन भर गरीबों और जरूरतमंदों का निस्वार्थ इलाज करते रहे उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके पुत्र सौरभ गौड़ द्वारा किया गया यह आयोजन सच्ची श्रद्धांजलि है जिसने समाज को नई दिशा दी है |

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है ऐसे आयोजन समाज में सेवा,सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करते हैं | ग्रामीणों ने इस पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया |

आयोजकों ने सौरभ गौड़,सिंटू पांडेय, अमिताभ दुबे,करण सोनी,दुर्गेश पटेल, वैभव केशरी,शिशिर सिंह,सुधीर गौड़, अरविंद सोनी,दिलीप सोनी,अमन सोनी और सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close