देहरादून-उत्तराखण्ड़

अब सड़क दुर्घटना में घायलों को मिलेगा डेढ़ लाख तक का मुफ्त इलाज

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,उत्तराखंड राज्य में नई व्यवस्था लागू हो गई है यहां पर अब सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को 1.50 लाख तक कैशलेस इलाज मिलेगा। जिन लोगों के पास राज्य में आयुष्मान कार्ड नहीं है और वह सड़क दुर्घटना में घायल हो जाते हैं तो उन्हें डेढ़ लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा नई व्यवस्था के तहत उन्हें यह सुविधा दी जाएगी।सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को कैश लेस इलाज आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध अस्पतालों में मिलेगा। हालांकि यह सुविधा आयुष्मान योजना से अलग होने वाली है एवं घायलों के लिए इलाज पर खर्च राशि का भुगतान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। प्रदेश में नई व्यवस्था को लागू कर दिया गया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close