अबेकस सीखों डाट काम मे पांच मिनट कलरिंग प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को कलर और उनके साथ जुड़ने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना था बच्चों ने काउंटिंग के साथ ही पिक्चर में भरे कलर -सरिता अग्रवाल ||
वाराणसी :- अबेकस सीखों डाट काम मे पांच मिनट कलरिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को कलर और उनके साथ जुड़ने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना था बच्चों ने काउंटिंग के साथ ही पिक्चर में कलर भरे | प्रतियोगिता के लिए सभी बच्चों को पेपर दिए गए जिसमें चित्र अंकित थे इन चित्रों में मैथ के प्रश्न थे जिन प्रश्नों को सभी को हल करना था और उससे संबंधित स्थान पर उन्हें रंग भरना था सभी छात्रों ने अपने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में उपस्थित प्रदान की पूरा माहोल रंग से भर गया,बच्चों के चेहरे खिल उठे | इस अवसर पर अबेकस सीखों डाट काम की डायरेक्टर सरिता अग्रवाल उपस्थित रहीं |
अध्यापक और इन्स्टीट्यूट के मैनेजर आशुतोष अग्रवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की बच्चों में चाकलेट कि वितरण किया गया | कलरिंग प्रतियोगिता पांच मिनट में समाप्त हुई कलरिंग प्रतियोगिता का रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें श्रेयांस अग्रवाल,श्रेयांस राय,रित्विजा और काव्य सिंह ने सबसे पहले और सही कलर भर कर विजय हासिल की | विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया | इस अवसर पर संस्था के संचालक विजय अग्रवाल,अध्यापिका सुषमा,प्रियंका, आरती,आर्या किरन सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे |
कार्यक्रम का समापन इन्स्टीट्यूट की डायरेक्टर सरिता अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद देकर किया ||





