अपने मामा के लड़के को साजिश के तहत चांदी के सिक्के के क्रय/विक्रय की लालच देकर रुपए डकैती करने वाला व ₹5000/-पुरस्कार घोषित एक और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कब्जे से ₹10320/- नगद बरामद
थाना गोपीगंज पर आवेदक आशीष सिंह रघुवंशी पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी भैरव नगर कलोनी सां 5/168 के 05 दौलतपुर पोखरा पांडेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरोट वाराणसी द्वारा सूचना दिया गया कि एक माह पूर्व मेरे रिश्ते में बुआ के लड़के मुरली सिंह एवं राजबहादुर सिंह पुत्रगण लालचंद सिंह निवासीगण ग्राम देवपालपुर थाना जन्सा कमिश्नरेट वाराणसी के साथ दिनांक 27/11/2025 शाम 17.30 बजे 07 किलो चांदी खरीदने के लिए आया। कौलापुर ओवर ब्रिज के पास चाय की दुकान पर राजबहादुर सिंह के दोस्त राजेंद्र सिंह पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम जीवरामपुर थाना जन्सा कमिश्नरेट वाराणसी वहां पहले से मौजूद था वह अपने हाथ में झोले में ईंट पत्थर लेकर गाड़ी में बैठा था। मुझसे 500000/- रुपये (05 लाख रुपये) मांगने लगा तो मैंने कहा कि बगैर चांदी देखे मैं पैसा नहीं दूंगा। तभी अचानक से दो व्यक्ति अपने आप को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताते हुए आए और मेरा ब्लैक कलर का झोला जिसमें मे 05 लाख रुपया रखा था, लेकर चले गये। तब मुझे एहसास हुआ कि मेरे साथ लूट/ठगी हो गया है। इसके संबंध में थाना गोपीगंज पर मु0अ0सं0-547/25 धारा 61(2)/309(4)/318(4)/319 (2)/317(2) बीएनएस काभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई।
श्री अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के दृष्टिगत चोरी/छिनैती की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में आज दिनांक 18.02.2026 को थाना गोपीगंज पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 547/25 धारा 61(2)/309(4)/318(4)/319(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित ₹5000/-पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त अमरबहादुर सिंह उर्फ मुरली सिंह पुत्र लालचन्द सिंह निवासी ग्राम नोनखरा देवपालपुर थाना जन्सा कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष को अमवा माफी ओवरब्रिज से गिरफ्तार किया गया। जिसके जामा तलाशी से कुल 10320/- रुपया बरामद किया गया।
पूछताछ का विवरण:-
पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त अमरबहादुर सिंह द्वारा बताया गया कि मुझसे व मेरे भाई राजवहादुर सिंह उर्फ मुरली सिंह पुत्र लालचन्द सिंह निवासी ग्राम नोनखरा (देवपालपुर) थाना जन्सा कमिश्नरेट वाराणसी से राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व० गजराज सिंह निवासी ग्राम जिवरामपुर थाना जन्सा कमिश्नरेट वाराणसी ने कहा कि कुछ पैसे कमाया जाय, कोई पार्टी बताओ जो पैसे वाला हो तभी मैं बताया मेरे मामा का लड़का आशीष सिंह रघुवंशी पैसे वाला है। आशीष सिंह रघुवंशी से बताया गया कि एक व्यक्ति अपना पुराना घर तुड़वा रहा है जिसके घर में पुरानी 07 किलो चांदी का सिक्के मिले है। चांदी का सिक्का 80000/- रुपये प्रति किलो पर तय हुआ। एक हप्ते के बाद हम तीनों ने सुरेश प्रसाद सक्सेना दरोगाजी से बात करके दिनांक 27.11.2025 को समय करीब 17.00 बजे शाम को आशीष सिंह रघुवंशी को लेकर शक्ति ढाबा के पास चाय की दुकान पर लेकर आये। आशीष सिंह रघुवंशी ने कहा कि मैं बगैर चांदी देखे पैसा नहीं दूंगा और पैसा देने से मना कर दिया। तब सुरेश प्रसाद सक्सेना दरोगाजी को बुला लिए जो हो०गा० सत्यप्रकाश यादव के साथ कौलापुर ओवरब्रिज के पास पहले से खड़े थे। हम लोगों ने आशीष सिंह से रुपए लेकर उसे वहा से भगा दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
वांछित ₹5000/-पुरस्कार घोषित अभियुक्त अमरबहादुर सिंह उर्फ मुरली सिंह पुत्र लालचन्द सिंह निवासी ग्राम नोनखरा देवपालपुर थाना जन्सा कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष।
पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:-
1.राजवहादुर सिंह पुत्र लालचन्द सिंह निवासी ग्राम देवपालपुर थाना जन्सा कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 45 वर्ष।
2.अभियुक्त उ०नि० सुरेश प्रसाद सक्सेना उम्र करीब 57 वर्ष।
- होमगार्ड सत्यप्रकाश यादव उम्र करीब 28 वर्ष।
बरामदगी:-
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से कुल ₹10320/- बरामद किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:-
उ०नि० प्रमोद सिंह यादव, हे०का० काशीनाथ यादव थाना गोपीगंज व का० सुनील कनौजिया स्वाट टीम भदोही जनपद भदोही।
























