अनुराधा बनी सुधाकर महिला इण्टरमीडिएट कॉलेज की मिस फेयरवेल

वाराणसी :- पाण्डेयपुर स्थित सुधाकर महिला इण्टरमीडिएट कॉलेज के कक्षा- 12 का विदाई समारोह पूरे धूमधाम से मनाया गया | अनुराधा को मिस फेयरवेल, प्रथम रनर तनुश्री को और द्वितीय रनर दिव्यांका को खिताब मिला | इस कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ.प्रभु नारायण दुबे, चेयरपर्सन डॉ.रमा दुबे,सुधाकर महिला पी.जी.कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार पाण्डेय,निदेशक आशीर्वाद दुबे, तकनीकी निदेशक आयुष्मान दुबे, प्रशासनिक निदेशक कीर्तिमान दुबे, इण्टरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्या आशा पाण्डेय ने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी |
चेयरमैन डॉ० प्रभु नारायण दुबे ने कहा कि आप अपनी सफलता में मेहनत और ईमानदारी से कभी समझौता मत करियेगा |
सुधाकर महिला पी.जी.फॉलेज के प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि आपको इस संस्था में अच्छी शिक्षा,अच्छा वातावरण, अच्छी व्यवस्था एवं नीति नये तकनीकी व्यवस्था जो मिली है उसे अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए संजोए कर रखियेगा | सुधाकर महिला इण्टरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्या आशा पाण्डेय ने कहा कि आज आपकी विदाई नहीं है बल्कि आपने जो इस संस्था से पूर्ण ज्ञान प्राप्त किया है वह आपके भविष्य में आगे बढ़ने का एक अवसर है |
इस विदाई समारोह में सुधाकर महिला इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये अंत में छात्राओं ने ग्रुप डांस भी किया |
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं संस्थापक एडवोकेट पं.जय नारायण दुबे, संस्थापिका पूर्व प्रधानाचार्या शांति देवी व सरस्वती जी के माल्यार्पण से हुआ |
इस कार्यक्रम में मणि पाण्डेय,दर्शन पाण्डेय,श्वेता सिंह,श्वेता गुप्ता,सुमित पाण्डेय,अनिता सिंह,प्रीति वर्मा,सोनम पाठक,शशि सोनकर,साक्षी कपूर,प्रज्ञा चतुर्वेदी एवं डॉ.श्याम सुन्दर मिश्रा,डॉ. राजकुमार श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षण गण ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया |
कार्यक्रम का संचालन मोनिका उपाध्याय एवं श्वेता कुमारी महतो ने किया ||
























