काशीपुर-उत्तराखण्ड़

अनियमित्ता पाए जाने पर तहसीदार ने एक जन सेवा केंद्र किया सील, दूसरे को नोटिस,,,

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड ( नसरीन खान निशा ),,,,गंभीर अनियमितताएं मिलने पर कुंडेश्वरी स्थित एक सीएससी को तहसीलदार ने सील कर दिया, जबकि दूसरे को नोटिस दिया गया है। शनिवार को तहसीलदार पंकज चंदोला ने टीम के साथ कुंडेश्वरी स्थित पंचायत घर में चल रहे एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर मे कोई बैनर, रेट लिस्ट व रजिस्टर नहीं पाया गया। इस पर टीम ने सेंटर को सील कर दिया। वहीं, पास में ही स्थित दूसरे सेंटर में सेंटर की फ्लेक्सी लगी पाई गई और रजिस्टर भी मिला, लेकिन सीएससी प्रमाण पत्र चस्पा नहीं किया गया था। इस पर सेंटर को नोटिस जारी किया गया। तहसीलदार श्री चंदोला ने बताया कि पंचायत घर में चल रहे सीएससी सेंटर में गंभीर अनियमितता पाये जाने पर उसे सील कर दिया गया है। जबकि दूसरे को नोटिस जारी किया गया है। उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close