न्यूज़

अटल बिहारी वाजपई की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन कर दी गई श्रद्धांजलि

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी भाजपाई की छठी पुण्यतिथि रामपुरम स्थित अटल बिहारी पार्क में स्वर्गीय अटल बिहारी भाजपाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी तथा एक गोष्ठी का आयोजन किया।
जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे गोष्ठी में पूर्व विधायक हरभजन चीमा ने कहा,“अटल जी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। उनका जीवन केवल जीवन नहीं,बल्कि संस्कारों की मिसाल है। उनका जीवन हर भारतवासी के लिए प्रेरणादायी है। विचार गोष्ठी में पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने अद्वितीय नेतृत्व और राष्ट्रवादी सोच से भारत को एक नई दिशा दी। उनके द्वारा स्थापित सिद्वांत और मूल्य आज भी भाजपा के हर कार्यकर्ता और देशवासियों के लिए मार्गदर्शक हैं।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने अटल जी के द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए कहा उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान किए गए आर्थिक सुधार, परमाणु परीक्षण और कश्मीर समस्या का समाधान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी ने हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखा और उनकी नीति और सिद्वांत आज भी हमारे लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी ने हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखा और उनकी नीति और सिद्वांत आज भी हमारे लिए अनुकरणीय हैं।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके विचारों और सिद्वांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, खिलेंद्र चौधरी, पी सी यू अध्यक्ष राम मेहरोत्रा, गुरविंदर सिंह चंडोक ,पूर्व प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, इंतजार हुसैन, अभिषेक गोयल, बृजेश पाल, कमलेश कुमार, ईश्वर चंद्र गुप्ता, अर्जुन सिंह, विपिन अरोरा ,शाहनवाज खान ,मंजू यादव, सुधा शर्मा, राहुल पैगिया, रीति नगर, उषा शर्मा, रेखा सक्सैना, मनोज मनराल, रिकी पोंटिंग, सुशील शर्मा, अभिनव राजपूत आदि भाजपा जन एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close