अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल को दिया ज्ञापन

इन्तिजार अहमद खान
इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल को जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में माँग की विकलांग व्यापारियों को सरकारी कार्यालयों के परिसर में स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री हेतु निःशुल्क स्थान आवंटित किया जाए जिससे विकलांग व्यापारी आत्मनिर्भर बनकर देश की सेवा कर सकें।
विकलांग जनों को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए तथा कार्यालय में आने वाले आगंतुकों की आवश्यकता को देखते हुए स्थानीय स्वदेशी उत्पादकों की बिक्री कर के आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना विशेष सहयोग प्रदान कर सकें।
कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील,रोडवेज सहित अन्य सरकारी स्थानों में निःशुल्क दुकानों के लिये स्थान आवंटित किए जाए जिससे स्वदेशी तथा जनपद के लघु एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा मिल सके।
बैठक में प्रमुख रूप से युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाह,जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन, महिला जिला संरक्षक सुशीला राजावत, महिला ज़िलाध्यक्ष अर्चना कुशवाह, जिला महामंत्री वर्षा दुबे, जिला उपाध्यक्ष पूजा श्रीवास्तव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सन्तोष कुमार वर्मा, लल्लू वारसी, नगर प्रभारी संजय वर्मा, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाह,युवा नगर मंत्री आकाश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुये।





